अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

अमन की नगरी के श्री मोहमम्द शरीफ़ ने आरपीएफ सहायक कमांडेंट के पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। शरीफ़ जी ने झाँसी और अपने सभी शुभचिंतकों का नाम रौशन एवं सम्मान बढ़ाया है। शरीफ़ मोहम्मद एक माध्य्म परिवार से हैं लेकिन उनकी लगन एवं साहस कभी नहीं टूटा, रास्ते में आने वाली सभी कठनाइयों से लड़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त कर युवा पीढ़ी को एक संदेश भी दिया कि अगर इंसान का हौसला एवं कुछ कर गुज़रने की लगन हो तो दुनिया में कुछ भी न मुमकिन नहीं है। वहीं शरीफ़ मोहोम्मद ने सभी युवाओं को संदेश दिया है कि अपनी मंज़िल पर डटे रहो क़ामयाबी एक दिन आपको जरूर मिलेगी। इस अवसर पर उनके भाई डॉक्टर शहज़ाद मोहम्मद भी मौजूद रहे।
