चोरी का सामान ठिकाने लगाने की फिराक में घूम रही चोर गैंग को हजीरा पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

चोरी का सामान ठिकाने लगाने की फिराक में घूम रही चोर गैंग को हजीरा पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

चोरी का सामान ठिकाने लगाने की फिराक में घूम रही चोर गैंग को हजीरा पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

हजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग बिरला नगर पोस्ट आफिस के पास घूम रहे हैं। मुखबिर से सूचना मिलते ही जब मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां खड़े संदिग्ध युवक भागने लगे लेकिन पुलिस ने समय रहते घेराबंदी करके पांच युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक गोलू राठौर, राजकुमार से पुलिस ने चोरी किया हुआ लैपटॉप,7 मोबाइल, बेल्डिंग मशीन बरामद कर ली है। वहीं बिरला नगर सब्जी मंडी से सर्वेश राठौर निवासी यादव धर्मकांटा की चोरी गयी एक्टिवा जिसका नम्बर MP 07 SE 5041 कन्हैया लाल उर्फ लक्ष्मण व देवेश सिकरवार उर्फ चूहा से बरामद कर ली इसके साथ ही पुलिस ने चोरी के मामले में रिंकू उर्फ अमजद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद माल की कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों से पूछताछ शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version