अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

संविधान बचाओ कल्याण समिति के संरक्षक श्री आरिफ मसूद, प्रदेश अध्यक्ष श्री मेवालाल कनर्जी द्वारा भोपाल के शाहजहाँबाद में एक बैठक की गई। जिसमें समिति के निर्देशों के बारे में सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।

उसके बाद समिति के संरक्षक श्री विधायक आरिफ मसूद जी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भेंट किए गए। इस अवसर पर सभी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
