सांवेर में कार्यकर्ताओं और किसानों में जोश और उत्साह भर गए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ | New India Times

रहीम शेरानी, इंदौर/भोपाल (मप्र), NIT:

सांवेर में कार्यकर्ताओं और किसानों में जोश और उत्साह भर गए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ | New India Times

मध्य प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में सबसे प्रतिष्ठा पूर्ण मानी जा रही इंदौर की सांवेर सीट पर आखिरकार कांग्रेस ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अगुवाई में मोर्चा संभाल लिया है। आज अर्जुन बड़ौदा में अपनी चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा अंचल के मतदाताओं और किसानों में उत्साह भर गए। सांवेर के कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू समेत  विधायक जीतू पटवारी, विशाल पटेल, विनय बाकलीवाल, सदाशिव यादव, सत्यनारायण पटेल, अर्चना जायसवाल, चिंटू चौकसे समेत अंचल के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं से भरी चुनावी सभा में कमलनाथ ने अपने चिर परिचित अंदाज में क्षेत्र के मतदाताओं और किसानों से मुखातिब होकर कहा। यह चुनाव झूठ और कलाकारी की राजनीति के विरुद्ध विकास उन्नति और सच्चाई का चुनाव है, इसलिए कमलनाथ का साथ भले मत देना लेकिन मध्यप्रदेश के भविष्य के लिए सच्चाई का साथ देना, कमलनाथ ने कहा साढ़े 11 महीने के शासन में तमाम चुनौतियां झेलते हुए हमने प्रयास किया कि कृषि क्षेत्र में क्रांति कैसे लाएं हमने 26 लाख किसानों का चालू खाते तक का ऋण माफ किया। उन्होंने इस मसले पर शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देते हुए कहा कि उनमें हिम्मत है तो वे 26 लाख किसानों के ऋण माफी का खंडन करके बताएं। कमलनाथ ने शिवराज के झूठे वादों पर तंज कसते हुए कहा शिवराज को प्रदेश भर में भटकते नौजवान नहीं दिखते, उनके कानों में परेशान किसानों की आवाज सुनाई नहीं देती लेकिन उनका सिर्फ मुंह चलता रहता है लेकिन मुंह चलाने और प्रदेश चलानेे में अंतर है।

उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में भाजपा की झूठ और कलाकारी की राजनीति का नतीजा यह है कि यहां सिर्फ मजदूरों का उत्पादन होता है जबकि गुजरात केरल जैसे विकसित राज्यों में आपको मजदूर नहीं मिलेंगे कमलनाथ ने कहा मैंने कोशिश की थी निवेश लाने की।
इंदौर को आर्थिक गतिविधि का हब बनाने की मैंने शुरुआत की थी एमपी की नई पहचान बनाने की  लेकिन देश के उद्योगपतियों को बुलाकर कभी भी नाटक नहीं किया।
शिवराज नाटक करते थे इन्वेस्टर समिट का लेकिन अब तक कोई निवेश नहीं आया कमलनाथ ने सांवेर की जनता से भावनात्मक रूप से जुड़ते हुए कहा मैंने कौन सा गुनाह, कौन सा पाप, कौन सी गलती की ये सांवेर की जनता से पूछना चाहता हूं।

भाजपा का बिल्ला लेकर चलने वाले अधिकारी सावधान रहें 

कमलनाथ ने सांवेर में भाजपा के समर्थन में कार्य कर रहे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा आई जी हो या, डीआईजी हो, अपनी वर्दी की इज्जत करिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version