रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

आदिवासी अधिकार दिवस 13 सितम्बर 2020 के शुभ अवसर पर आदिवासी समन्वय मंच भारत के आह्वान पर आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को धरातल पर लागू करने के लिए महामहीम राष्ट्रपति एवं महामहीम राज्यपाल के नाम पुलिस थाना अलीराजपुर में आदिवासी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित होकर एस0आई0 दिलीपसिंह चंदेल को ज्ञापन सौंपा गया।
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 13 सितम्बर 2007 को आदिवासीयो के लिए अधिकार दिवस घोषित किया गए हैं तब से विश्व के आदिवासी समाज के द्वारा आदिवासी अधिकार दिवस मनाया जा रहा है, इस वर्ष 13 वां आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया।
वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया है, 9 से 13 सितम्बर 2020 तक पांच दिवसीय राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर से गूगल मिट, जूम पोर्टल से वेबिनार कर भारत के सभी आदिवासियों को एकजुट करने आदिवासी अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान, संवैधानिक अधिकारों, मानवाधिकारों और कानून पर जोर दिया जाकर परिचर्चा की जा रही है।
ज्ञापन के दौरान जयस राज्य प्रभारी मुकेश रावत, जयस जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, आकास जिला महासचिव भंगुसिंह तोमर, अजाक्स जिला उपाध्यक्ष रतनसिंह रावत, आकास के सक्रिय पदाधिकारी भुवानसिंह भाबर, जितेंद्र चौहान आरक्षक, जयस के दीपक जमरा आदि उपस्थित थे।
