अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

नगर के वार्ड नंबर 30 के रहवासी पिछले पांच महीने से बूंद-बूंद पानी को तरस रही है जबकि इनके घरों पर कनेक्शन लगे हुए हैं और वे सालों से नल के बिल आ रहे हैं और क्षेत्र के लोग जमा भी कर रहे हैं। अपनी समस्याएं लेकर ये लोग अमन मानव समाज सेवी संस्था के राष्ट्रीय कार्यालय पर पहुंचे और संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवाना गौरी व राशिद मंसूरी प्रदेश अध्यक्ष अमन मानव समाज सेवी संस्था को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तुरंत जल निगम के उच्च अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया जिसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
