जोबट विधायिका कलावती भूरिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कराया डिजिटल गृह प्रवेश | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

जोबट विधायिका कलावती भूरिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कराया डिजिटल गृह प्रवेश | New India Times

अलिराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र के उदयगढ़ ब्लॉक के ग्राम उति में हितग्राही हुकुम सिंह व जोबट ब्लॉक के ग्राम किला जोबट में प्रधानमंत्री आवास गृह हितग्राही सरदार पिता महाजन को प्रवेश करवाया गया।

जोबट विधायक बहन कलावती भूरीया ने इस मौके पर कहा कि यह योजना देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने गरीबों के रहने के लिए शुरू की थी परन्तु वर्तमान केंद्रीय सरकार ने इस योजना का नाम बदल कर प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया है, कहा कि योजना का नाम बदलने से कुछ नहीं होता है, आज भी हमारे सभी ब्लॉक में देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के नाम से इंदिरा कालोनीया स्थित है, सरकार से आवास योजना की राशि एक लाख बीस हजार से 250000 करने की मांग की है।

इस मौके पर ग्राम उति में उदयगढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती मनी बाई अजनार, उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरू भाई अजनार, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजा तोमर, आई टी सेल उदयगढ़ अध्यक्ष अश्विन निंगवाल व जोबट ब्लॉक के किला जोबट में विधायक प्रतिनिधि मोनू भैया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाबा भैया, किला जोबट सरपंच महेश महेड़ा, वरिष्ठ नेता नावेल काका, जाकिर मेकेनिक, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील खेड़े, सूर्या महेड़ा, सुंदरू महेड़ा आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version