शिवराज मामा ने निभाया मामा का रिश्ता, नीट के परीक्षार्थियों को निःशुल्क बस से किया गया रवाना | New India Times

मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शिवराज मामा ने निभाया मामा का रिश्ता, नीट के परीक्षार्थियों को निःशुल्क बस से किया गया रवाना | New India Times

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जेईई एवं नीट के परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क वाहनों की व्यवस्था की गई। इसी क्रम में आज दिनांक 12 सितंबर 2020 को जुन्नारदेव से “नीट” के परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए इंदौर, भोपाल, जबलपुर व नागपुर के लिए रवाना किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने सेंटरों के लिए रवाना किया व कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा, एसडीएम धुर्वे, तहसीलदार कमलेश नीरज, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एमआई खान, उत्कृष्ट विद्यालय के प्रिंसिपल हरीश पांडेय व सहयोगी अनुरोध शर्मा और भाजपा के वरिष्ठ अरविंद परिहार, रमेश सालोडे, राजकुमार यादव, अनिल सेठी, पार्षद शरद कुरोलिया, अनिरुद्ध बूटा चटर्जी, दीपेश जैन, अक्कू यादव, जगन्नाथ यदुवंशी, विशेष चौरसिया, देवेंद्र टांडेकर, महेंद्र सूर्यवंशी, रोहित मिश्रा, गुड्डू रजक, सद्दाम खान व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article