अरविन्द केजरीवाल की रैली को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए आप ने छोड़े आसमान में 500 बैलून | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​अरविन्द केजरीवाल की रैली को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए आप ने छोड़े आसमान में 500 बैलून | New India Times20 दिसम्बर को भोपाल के छोला दशहरा मैदान में होने वाली अरविन्द केजरीवाल की परिवर्तन रैली के लिए जनता को आकर्षित करने के लिए आम आदमी पार्टी रोज नए अभियान चला रही है।

इसी सिलसिले में आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ज्योति टॉकीज चौराहे पर 500 गुब्बारे हवा में छोड़े। इन गुब्बारों में अरविन्द केजरीवाल की 20 दिसम्बर की रैली के पोस्टर्स बंधे हुए थे। यह पोस्टर उड़ कर 10 नंबर मार्किट से भी आगे चले गए और पूरे आकाश में एक अदभुत नज़ारा बन गया था।
अरविन्द केजरीवाल की रैली को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए आप ने छोड़े आसमान में 500 बैलून | New India Timesउल्लेखनीय है कि 20 दिसम्बर की अरविन्द केजरीवाल  की रैली को लेकर जनता में जबरदस्त माहौल बना हुआ है।

 

 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version