सामाजिक संस्था एमआईसीएस, नव जागृति एजुकेशन सोसायटी ने जिला अस्पताल को पहले दीए मिनी वेंटीलेटर अब दिये 25 पलंग | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

सामाजिक संस्था एमआईसीएस, नव जागृति एजुकेशन सोसायटी ने जिला अस्पताल को पहले दीए मिनी वेंटीलेटर अब दिये 25 पलंग | New India Times

दमोह जिले की समाजसेवी संस्था मिड इंडिया क्रिश्चियन सर्विसेस नव जागृति एजुकेशन सोसाइटी हमेेेशा अपनी समाज सेवा के लिये जानी जाती रही है। अब जब प्रदेश के साथ दमोह में कोरोना संकट गहराया तो जिले वासियों की सुविधा के लिये संस्था ने जिला चिकित्सालय को 25 पलंग गद्दा के साथ भेंट किये। इससे पहले भी संस्था अन्य अस्पतालों को मिनी वेंटीलेटर और मास्क वितरित कर चुकी है। इस वक़्त मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और दमोह भी इससे अछूता नहीं है।

सामाजिक संस्था एमआईसीएस, नव जागृति एजुकेशन सोसायटी ने जिला अस्पताल को पहले दीए मिनी वेंटीलेटर अब दिये 25 पलंग | New India Times

दमोह में जहाँ पहले एक भी केस नहीं आया था वहीं आज सैकड़ों की संख्या में पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं तो दो दर्जन से ज्यादा लोग काल के गाल में समा गये हैं। जिला स्तर पर अस्पतालों में स्वस्थ विभाग अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रहा है वहीं दमोह की सामाजिक संस्थाएं भी इस महामारी से लड़ने में शासन प्रशासन के साथ खड़ी हैं फिर चाहे आधारशिला संस्थान हो या फिर एम आई सी एस नव जागृति एजुकेशन सोसायटी जो कोरोना काल के शुरू होने से लेकर अब तक प्रशासन के साथ मुस्तैदी से खड़ी है। मिड इंडिया क्रिश्चियन सर्विसेस नव जागृति एजुकेशन सोसायटी ने हाल ही में जिले में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते  25 पलंग और 25 गद्दे जिला अस्पताल को दिये। इससे पहले भी संस्था ने जिला अस्पताल के अलावा अन्न अस्पतालों को मिनी वेंटीलेटर मशीनें, हजारों मॉस्क संस्था द्वारा बनवाकर अस्पतालों, बैंक,पुलिस डिपार्टमेंट को उपलब्ध कराए। जिला अस्पताल के जिम्मेदार डॉक्टर ने भी संस्था का आभार माना। संस्था डायरेक्टर राजकमल डेविड लाल भी कहते हैं, संस्था हमेशा मानव सेवा कार्य करती आई है और वही हमने किया हम जिले के और भी समाज सेवियों से कहेंगे कि इस संकट की घड़ी में शासन प्रशासन का साथ दें ताकि हमारे जिले में लोगों को उचित और समय पर इलाज मिल सके। 
समाज सेवी संस्थाओं के प्रयासों की जिले के डीएम ने भी तारीफ की और वो भी मानते हैं कि दोनों संस्थाएं शुरू से ही हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर इस संकट की घड़ी में साथ खड़ी हैं। सामाजिक दायित्वों की जिम्मेदारी को संस्था ने बा ख़ूबी निभाया जो क़ाबिले तारीफ है जिसकी आज हर कोई तारीफ कर रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version