मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया हज वेल्फेयर सोसायटी के चेयरमैन मुकीत खान (खंडवा) ने बताया कि जिला तापी गुजरात की सामाजिक कार्यकर्ता एवं अनेक सामाजिक संगठनों से संबद्ध तथा मुस्लिम समुदाय में शिक्षा की ज्योत जगाने वाली कर्मशील महिला शेख मदीना हबीब को ऑल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से कार्यकारिणी में गुजरात राज्य महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुकीत खान ने बताया कि इस नियुक्ति पर शेख़ मदीना ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही हर ज़िले में महिला विंग के गठन की प्रक्रिया तेज़ की जाएगी साथ ही प्रदेश कार्य कारिणी का गठन भी जल्द किया जाएगा।
शेख मदीना हबीब भाई की इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की फ़रहत आलम लखनऊ, मोहम्मद आज़म खान लखनऊ, सैयद रियाज़ धार, एबाद अहमद खण्डवा, डॉ.अनीस अहमद दिल्ली, आसिफ रईस बिजनौर, मोहम्मद नियाज़ खान दुर्ग, इकरामुद्दीन पटेल जयपुर आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
