प्राथमिक शाला रसेना के प्रधान अध्यापक ने स्वीकार किया आरओ बाटर कूलर भ्रष्टाचार में स्वयं का शामिल होना, ग्राम के लोगों ने बताया कि स्कूल में चलती है शराब खोरी | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

प्राथमिक शाला रसेना के प्रधान अध्यापक ने स्वीकार किया आरओ बाटर कूलर भ्रष्टाचार में स्वयं का शामिल होना, ग्राम के लोगों ने बताया कि स्कूल में चलती है शराब खोरी | New India Times

देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत लगाये गये स्कूलों में आरओ वाटर कूलर भ्रष्टाचार का मामला उजागर होते ही उसमें शामिल एक स्कूल के प्रधान अध्यापक ने अपनी स्वयं की भ्रष्टचार में शामिल होने की गाथा खोल दी एवं कहा मेरे स्कूल में दो आरओ लगा है जबकि वहां एक एक भी चालू नहीं है पैक बंद रखा है। प्रधान अध्यापक से जब पत्रकारों ने कहा कि कम कीमत के हैं बिल ज्यादा के बने हैं तो सर भड़क के बोले कि सही बिल है और यदि भ्रष्टाचार की जांच में फसूंगा तो भर दूंगा, गबन के पैसे का मुझे कोई डर नहीं है, अधिकारी पैसे ही भरने को बोलेंगे तो भर दूंगा।

प्राथमिक शाला के प्रधान अध्यापक के बारे में ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि यहाँ स्कूल में शराब खोरी होती है व फोन में अश्लील गाना बजाकर समय बिताते हैं जबकि शासन के निर्देश हैं कि कोरोना कोविड19 के समय स्कूल न खोलकर ग्राम के करीब पांच पांच बच्चों को घर जाकर पढ़ाने है मगर रसेना स्कूल में तो कुछ ओर ही देखने मिल रहा है। वहाँ शिक्षक बच्चों को पढ़ाने न जाकर स्कूल में बैठते समय पूरा करते है और खाली स्कूल में शराब मांसाहार का सेवन करके अश्लील गाने सुनने हैं। इतनी बड़ी हरकतों से ग्राम के लोगों ने कई बार अधिकारियों को अवगत कराया मगर कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ अधिकतर शिक्षक लोकल के ही हैं इसलिए उनका कोई विरोध नहीं करता और वह मनमर्जी चला रहे हैं। ग्राम के लोगों ने कहा कि ऐसे शिक्षा के मंदिर में हम लोगों को अपने बच्चे बच्चियों को स्कूल भेजने और इन लोगों से पढवाने में डर बना रहता है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पिता ने कहा कि यहाँ कई अनियमितताएं देखी जाती हैं। कभी न समय पर स्कूल खुलता है न कभी शिक्षक पूरे समय पढ़ाते हैं बस फोन में व्यस्त रहते हैं व अब तो कोरोना के कारण बच्चों को नहीं भेजा जा रहा है तो स्कूल में अब पार्टी मनाते दिखाई देते हैं। यह शिक्षा का मंदिर अब शराब खोरी का अड्डा बन चुका है। देखते हैं प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है। वहां के प्रधान अध्यापक कहते है कि मुख्यमंत्री, कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी तक का डर नहीं है, कार्यवाही नहीं हो सकती, मैं पैसे देकर निपट सकता हूँ।

इनका कहना है-

मामले की जांच करायी जायेगी व ऐसे शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी: दीपक सिंह कलेक्टर सागर।

मामला गंभीर है जांच करायी जायेगी व नोटिस भेजवाता हूँ: वीईओ देवरी।

मामले में टीम भेजकर बिन्दु बार जांच की जायेगी, लापरवाही होगी तो निशचित कार्यवाही होगी: वीआरसी देवरी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version