पितृपक्ष में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की टीम ने किया वृक्षारोपण | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

पितृपक्ष में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की टीम ने किया वृक्षारोपण | New India Times

पितृपक्ष में अपनी बुजुर्गों के नाम पर देर शाम ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. उत्तरप्रदेश के मथुरा महानगर युवा ईकाई के तत्वावधान में तुलसी वन यमुनामिशन पर वृक्षारोपण किया गया। वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, वृक्षों को ही गुरु मानकर समिति के सभी पदाधिकारियों ने हर महीने वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि हमको अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। प्रदेश महासचिव आचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्रों के बराबर माना गया है। युवा अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा कि कोरोना संकटकाल में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए वृक्ष बहुत जरूरी हैं। महिला प्रकोष्ठ महानगर जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा ने कहा सभी महिलाएं अपने बच्चों को पर्यावरण के लिए प्रेरित करें और बच्चों से कहें वह अधिक से अधिक अपने आसपास वृक्ष लगाएं। महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता उपाध्याय ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का सन्तुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर महिला युवा महानगर अध्यक्ष सुश्री पूजा सिसोदिया, डॉक्टर यमुना शर्मा, डॉ रुचि अग्रवाल, कुलदीप शास्त्री, अनूप चतुर्वेदी, शैलेंद्र शर्मा, गणेश पाल आदि सभी ने लोगों से आह्वान किया कि जनहित में वृक्षारोपण अवश्य करें। इस अवसर पर हेमन्त अग्रवाल, श्याम शर्मा, अनूप चतुर्वेदी, कुलदीप शास्त्री, प्रवीण मिश्रा, आशीष शर्मा, अनुराग गोयल, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version