नीट की परीक्षा 13 को, नि:शुल्‍क वाहन के लिए अब तक 190 परीक्षार्थियों ने कराया पंजीयन | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

नीट की परीक्षा 13 को, नि:शुल्‍क वाहन के लिए अब तक 190 परीक्षार्थियों ने कराया पंजीयन | New India Times
फाइल फोटो

राज्‍य शासन द्वारा नीट 2020 में शामिल होने वाले छात्रों को कोविड-19 के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से नि:शुल्‍क परिवहन व्‍यवस्‍था की गयी है। नीट 2020 की परीक्षा 13 सितंबर 2020 को निर्धारित केन्‍द्रों में होनी है। अभी तक भोपाल, ग्‍वालियर, उज्‍जैन, इंदौर, कोटा, जबलपुर एवं नागपुर जिलों के लिए 190 परीक्षार्थियों के द्वारा रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कराये गये है। पंजीकृत परीक्षार्थियों को 12 सितंबर 2020 की रात्रि में उनके परीक्षा केन्‍द्रों के लिए रवाना किया जायेगा।
इस आशय की जानकारी में डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री आर.बी. सिण्‍डोस्‍कर ने बताया कि नीट 2020 की परीक्षा में शामिल होने के लिए गुना जिले से परीक्षा केन्‍द्र भोपाल के लिए 56, ग्‍वालियर के लिए 34, इंदौर के लिए 79, उज्‍जैन के लिए 12, कोटा के लिए 7 तथा नागपुर के लिए 1 परीक्षा‍र्थी द्वारा रजिस्‍ट्रेशन करा दिया गया है। परीक्षार्थियों को नि:शुल्‍क वाहन व्‍यवस्‍था हेतु रजिस्‍ट्रेशन प्रतिदिन शाम 4 बजे तक पोर्टल पर सुविधा शासन द्वारा उपलब्‍ध करायी गई है।

By nit

Exit mobile version