प्रभु के आशिर्वाद बगैर मानव सेवा अधूरी: शिल्पा डोगरा | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रभु के आशिर्वाद बगैर मानव सेवा अधूरी: शिल्पा डोगरा | New India Times

गौरवशाली सामाजिक संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा ने जानकारी दी कि प्रतिदिन की भांति मंगलवार को भी अचलेश्वर मंदिर स्थित बाबा जी को भोजन पहुंचा कर मंदिर के आसपास अत्यंत ही जरूरतमंदों को फल वितरित कर मास्क वितरित किया गया। संस्था का उद्देश्य संकल्प कोई भूखा ना सोए निरंतर किसी न किसी रूप में जारी है।

प्रभु के आशिर्वाद बगैर मानव सेवा अधूरी: शिल्पा डोगरा | New India Times

संस्था की अध्यक्ष शिल्पा डोगरा के साथ संस्था के सचिव वासुदेव मिश्रा मंदिर के आसपास रहने वालों को चेहरे पर मास्क लगाने हेतु अवगत कराया। संस्था सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में रिटायर शिक्षकों, कोरोना वारियर्स एवं पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों का सम्मान समारोह सोशल दूरी का पालन करते हुए चेहरे पर मास्क लगाकर कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। डोगरा ने आगे जानकारी दी कि प्रभु के आशीर्वाद एवं कृपा दृष्टि से ही संस्था परिवार मानव सेवा निरंतर कर पा रही है जिसमें संस्था के वरिष्ठ जनों एवं सभी पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग समर्थन निरंतर प्राप्त हो रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version