अब्दूल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT; 
ज़िले मे बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगा कर चोरी की घटनाओं का पर्दाफ़ाश करने की मांग ज़िले की जनता पुलिस अधीक्षक से कर रही है।
धूलिया ज़िला एवं शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने नागरिकों के साथ पुलिस की नाक में भी दम कर रखा है। किसी दिन मोटरसाइकिल तो किसी दिन घर में सेंध मारी की घटनाएं घटती ही जा रही हैं। जिसमें अज्ञात चोरों को गिरफ्तार करने में पुलिस को अभी तक सफलता प्राप्त नहीं हुई है। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम कुमार के सामने मोटरसाइकिल चोर, घरों में सेंधमारी , चैन सेनचिंग गिरोह को पकड़ने की खुली चुनौती अज्ञात बदमाशों ने पुलिस को दे रखी है।
इस बार चोरों ने अपना मोर्चा दोंडाइचा गांव की जनता कॉलोनो मे खोला। एक परिवार किसी कार्यक्रम के लिए घर बंद करके बाहर गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने बंद घर में सेंध लगा कर हजारों रुपये के आभूषण लूट लिए जिस की सूचना घर मालिक को बुधवार को दोंडाइचा घर आने पर ताला टूटा हुआ नजर आने से हुई। चोरी की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसमें पुलिस ने चोरी की घटना का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिर्यादी सूरेश पोपट राव चौधरी ने पुलिस को बताया कि बेडरूम में रखी अलमारी में 66 हजार रुपए के आभूषण, 10 ग्राम वजन की सोने की चैन , 5 ग्राम की दो सोनो की अंगूठी , कान के रिंग एवं आधा तोला सोने का टुकड़ा रखा था जो गायब है।
दोंडाइचा पुलिस थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सीरआर नंबर 74/ 2017 ईपीसी की धारा 454 , 457 , 380 के तहत मामला दर्ज कर केस की जांच पुलिस उप निरीक्षक खांडेकर को दी गई है।
