रहीम शेरानी, इंदौर (मप्र), NIT:

आल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोशिएसन (आईजा) मध्य प्रदेश एवं अनुगूंज संस्था के संयुक्त तत्वाधान में इंदौर के सुरुचि गार्डन पर आयोजित गरिमामय समारोह में मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर, फ़िल्म अभिनेता रवि जैन का सम्मान किया गया एवं उनके साथ इंदौर के ही गायक पिंटू सलूजा ने अपनी मधुर आवाज से संगीत का जादू बिखेरा, सब ने उनको सुन कर स्वर्गंगा का रसपान किया।
कार्यक्रम में रवी जी ने आईजा का टाइटल सांग भी सुनाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिकजी हुंडिया के साथ ही मध्यप्रदेश आईजा की बहुत प्रशंसा की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कपिल जैन व पार्षद जगदीश धनेरिया ने सम्पूर्ण इंदौर शहर कि ओर से बॉलीवुड हस्ती रवि का सम्मान किया। दोनों संस्थाओं के प्रमुख अनिल लालावत तथा प्रदीप जैन ने शाल श्रीफल से स्वागत किया।

कार्यक्रम मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अभिवक्ता दिलीप राजपाल, मंसूरी, विधायक प्रतिनिधि जीतू राठौर विशेष रूप से उपस्थित थे। संस्था की और से अतिथियों का स्वागत संजय कोठारी, विवेक जैन, शैलेन्द्र पोरवाल, महेश पोरवाल, दीपांशु जैन, विजय वर्मा, संजय लड्ढा, अमित खारीवाल, वीरेंद्र जायसवाल, बलराम सोनी, उमेश कोठारी, निलेश जैन, विजय जैन, राजा जैन, रवि चौहान आदि ने किया।
संस्था के वरिष्ठ और सक्रिय सदस्य शैलेन्द्र पोरवाल के लिये रवि जैन ने यह कह कर कि पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है और भावुक कर देने वाली गीत की पंक्तिया सुनाकर सभी लोगों को भावुक कर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज दाधिच ने किया और आभार अनगूंज के सचिव एवं आईजा के प्रदेश मंत्री प्रदीप जैन ने माना।
