कोतवाली थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 10 हजार के इनामी डकैत रवि गुर्जर को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कोतवाली थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 10 हजार के इनामी डकैत रवि गुर्जर को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर की कोतवाली थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 10 हजार के इनामी डकैत रवि गुर्जर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार डकैत के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध देसी तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डकैत रवि शहर के मचकुंड रोड पर वारदात को अंजाम देने की फिराक में था जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। डकैत शातिर बदमाश धर्मेंद्र उर्फ लुक्का का सगा भाई है जिसने पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा एवं बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। डकैत मध्य प्रदेश और राजस्थान में संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है।

कोतवाली थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में डकैतों, बदमाशों एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी केसर सिंह शेखावत के निर्देश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिस अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस पूर्व में दर्जनों कुख्यात इनामी डकैत एवं बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। रविवार को स्थानीय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश थाना इलाके के मचकुंड रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर डीएसटी टीम को बुलाकर डकैत को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया गया। कोतवाली थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर वारदात की योजना बनाते हुए 24 वर्षीय डकैत रवि उर्फ रविंद्र पुत्र विजय सिंह गुर्जर निवासी देव का पूरा थाना इलाका कोतवाली को घेराबंदी कर दबोच लिया। मौके से पुलिस ने लोडेड 315 बोर का देसी तमंचा भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि डकैत रवि गुर्जर जेल में बंद कुख्यात डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का का सगा भाई है जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट एवं अपहरण जैसे करीब एक दर्जन अभियोग दर्ज हैं। गिरफ्तार शुदा डकैत मध्य प्रदेश के मुरैना एवं भिंड जिला में भी वारदातों को अंजाम दे चुका है। उन्होंने बताया कि करीब 2 माह पूर्व डकैत रवि गुर्जर ने अपने भाई के साथ राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री रमेश मीणा एवं बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था जिसे लेकर पुलिस डकैत को गिरफ्तार करने का लगातार प्रयास कर रही थी। डकैत रवि को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि पूछताछ के दौरान अन्य महत्वपूर्ण वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version