शेर ने हमला कर 27 वर्षीय युवक को किया घायल | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

शेर ने हमला कर 27 वर्षीय युवक को किया घायल | New India Times

आज शाम 5:30 बजे पन्ना कटनी मार्ग डाला के समीप कण्डवाहा निवासी लालजी पिता भगवान दास पटेल अपने भाई धर्मेंद पटेल के साथ अपने गांव मोटर साइकिल से जा रहा था कि रास्ते में शेर को देख कर मोटर साइकिल से गिर गए और दोनों अलग अलग पेड़ पर चढ़ गए, तब शेर ने लाल जी को पेड़ पर ही छलांग मारते हुए दाहने पैर पर दांतों से हमला कर दिया। घायल लाल जी पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अमानगंज में अपनी बीती पूरी बात बताई। वन बिभाग के कर्मचारियों द्वारा सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग की गाड़ी से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अमानगंज लाया गया जहाँ उसका उपचार किया गया।

इस विषय पर वन विभाग अमानगंज पदस्थ रेंजर द्वारा बताया गया कि घायल को तत्काल 1 हजार की आर्थिक राशि मुहैया कराई गई है। जबकि वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि युवक को घायल करने में तेंदुआ हो सकता है हालांकि घायल युवक और उसके भाई द्वारा बताया गया है कि हमला शेर ने ही किया है जबकि वन विभाग रेंजर अमानगंज का कहना है की जांच के उपरांत ही पता चलेगा कि युवक के ऊपर शेर ने हमला किया है या तेंदुए ने।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article