केजरीवाल सरकार की तर्ज पर 50 हजार प्रति हेक्टेयर राहत आपदा राशि की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी जिला सिवनी के पदाधिकारियों ने कलेक्टर सिवनी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

केजरीवाल सरकार की तर्ज पर 50 हजार प्रति हेक्टेयर राहत आपदा राशि की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी जिला सिवनी के पदाधिकारियों ने कलेक्टर सिवनी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

आम आदमी पार्टी जिला सिवनी के अध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में विगत दिनों हुई अतिबर्षा तूफान से खराब फसलों का तत्काल सर्वे कराकर केजरीवाल सरकार की तर्ज पर 50 हजार प्रति हेक्टेयर राहत आपदा राशि की मांग को लेकर जिला कलेक्टर सिवनी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया साथ ही सर्वे पंचनामा रिपोर्ट को पंचायत कार्यालय के माध्यम से सार्वजनिक करने की मांग भी की है ताकि बीमा कंपनी और किसान के बीच मतभेद पैदा ना हो।
आने वाली रवि फसलों के लिए गुणवत्ता युक्त बीज, खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विगत सरकार द्वारा जारी किसान कर्जमाफी को आगे बढ़ाए जाने, आगामी फसल मक्के को समर्थन मूल्य पर विनिश्चय किये जाने की प्रमुख मांगें ना माने जाने पर किसानों आमजन के साथ उग्र आंदोलन की बात कही गयी है।

केजरीवाल सरकार की तर्ज पर 50 हजार प्रति हेक्टेयर राहत आपदा राशि की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी जिला सिवनी के पदाधिकारियों ने कलेक्टर सिवनी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से मीडिया प्रभारी राजेश पटेल, किसान नेता रघुवीर सिंह सनोडिया, जिला कोषाध्यक्ष मो.रिज़वान, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकरे, ऋषीकिशोर, नेतराम डेहरिया, अधिवक्ता मनीष बर्बे, विनय पाठक व अन्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version