पत्रकार के घर चाभी बनाने के बहाने घुसे दो बदमाश चार लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर हुए फरार | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पत्रकार के घर चाभी बनाने के बहाने घुसे दो बदमाश चार लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर हुए फरार | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात में ताला-चाभी बनाने के नाम पर घूमने वाले दो संदिग्ध युवकों ने एक पत्रकार के घर से 4 लाख रूपये से अधिक के जेवर उड़ा ले गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार जमील खान के घर से दो संदिग्ध युवकों ने चाभी बनाने के नाम पर घर में प्रवेश किया और चाभी बनाने के बहाने गोदरेज की अलमारी से 3 तोले सोने के हार, एक चैन, चूड़ियां, पायजेब, कान के टॉप्स के अलावा अन्य आभूषण जिनकी कीमत 4 लाख से अधिक बताई जा रही है पर हाथ साफ कर दिया।

सूचना मिलते ही थांदला पुलिस भी सक्रिय हो गई है और संदिग्ध युवकों को तलाश रही है। इधर चोरी की इस वारदात की सूचना मिलते ही पूरे नगर में सनसनी फैल गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version