मौत की दीवार: तेज आंधी में मैरिज हॉल की दीवार गिरने से 25 की मौत, 26 से अधिक घायल, मैरिज हॉल का संचालक व प्रबंधक गिरफ्तार | New India Times

Edited by Sabir Khan; जयपुर, NIT; ​मौत की दीवार: तेज आंधी में मैरिज हॉल की दीवार गिरने से 25 की मौत, 26 से अधिक घायल, मैरिज हॉल का संचालक व प्रबंधक गिरफ्तार | New India Timesराजस्थान के भरतपुर में शादी की खुशी उस वक्त गम में तब्दील हो गई जब बुधवार की रात शादी फंक्शन के दौरान तेज आंधी के साथ बारिश आ गई जिससे बचने के लिए लोग मैरिज हॉल की दीवार की ओट में खड़े हो गये, उसी समय दीवार हवा का दबाव सहन न करते हुए भरभरा कर गिर पड़ी जिसके नीचे बडी संख्य में लोग दब गए। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है और 26 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 4 बच्चे, 9 महिलाएं और 12 पुरूष शामिल हैं। घायलों को भरतपुर के जिला अस्पताल और शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।​ पुलिस ने मैरिज हॉल के संचालक व प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। 

मौत की दीवार: तेज आंधी में मैरिज हॉल की दीवार गिरने से 25 की मौत, 26 से अधिक घायल, मैरिज हॉल का संचालक व प्रबंधक गिरफ्तार | New India Timesमीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भरतपुर के के सेवर मैरिज हॉल में जयपुर के जौहरी बाजार निवासी दीप चन्द के बेटे धर्मेन्द्र की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बुधवार की रात लगभलग 10 बजे लोग खाना खा रहे थे कि अचानक तेज तूफ़ान और बारिश आ गई जिससे बचने के लिए लोग मैरिज हॉल की दीवार की ओट में खड़े हो गये तभी अचानक लगभग 80 फुट लम्बी और 12 फुट ऊंची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे यह सभी लोग दीवार के नीचे दब गए। दिवार गिरते ही पूरे हाल में भगदड़ मच गई। चीख पुकार की आवाज सुन कर तुरंत आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को निकालने का काम शुरू किया।​मौत की दीवार: तेज आंधी में मैरिज हॉल की दीवार गिरने से 25 की मौत, 26 से अधिक घायल, मैरिज हॉल का संचालक व प्रबंधक गिरफ्तार | New India Timesपुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के मुताबिक, अन्नपूर्णा शादी घर में एक विवाह कार्यक्रम के दौरान दीवार ढहने से मलबे के नीचे दब जाने की वजह से 23 लोगों की मौत हो गई। मृतकों और घायलों में जयपुर से आई बारात के बाराती भी शामिल हैं।

कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंदरा राजे ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इ

By nit

Exit mobile version