आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद जिला के हापुड़ में 58 हज़ार रूपये की लूट करने वाले तीन बदमाशों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 हज़ार रुपए बरामद किया है।
बता दें कि 26 अगस्त को हापुड़ में एक व्यक्ति से दिनदहाड़े साइकिल सवार व्यक्ति ने टक्कर मारकर अपने दो साथियों संग लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हापुड़ पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज आसपास के सभी जनपदों की पुलिस को भेजे गए। थाना प्रभारी सिविल लाइन को भी लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज हापुर पुलिस द्वारा प्राप्त हुई थी। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने अपनी एक टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने तीन अभियुक्त मोहम्मद फकीर निवासी चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइन, मोहम्मद हनीफ निवासी काशीराम कॉलोनी थाना मझोला, चांद निवासी जयंती पुर थाना मझोला को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से 315 व 12 बोर के तमंचे भी पुलिस ने बरामद किए।

एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवा ने बताया कि 26 अगस्त को हापुड़ में कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति से तीन युवकों द्वारा साइकिल की टक्कर मारकर 58 हज़ार रुपये लूट लिए गए थे, घटना हापुर के कोतवाली क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। वहीं सीसीटीवी फुटेज हापुर पुलिस द्वारा सिविल लाइन पुलिस को भी प्राप्त हुई थी, सिविल लाइन पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को वीडियो के आधार पर गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 14 हज़ार रुपये पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किए व उनके पास से 315 बोर व 12 बोर के तमंचे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है।
