कोरोना काल में गौरवशाली सामाजिक संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए अधिवक्ता शिल्पा डोगरा, अधिवक्ता बरखा श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों को पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल एवं पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने किया सम्मानित | New India Times

संदीप शुक्ला/बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कोरोना काल में गौरवशाली सामाजिक संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए अधिवक्ता शिल्पा डोगरा, अधिवक्ता बरखा श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों को पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल एवं पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने किया सम्मानित | New India Times

बेटी रक्षा मंच संस्था में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल एव पुर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने गौरवशाली सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित किया है।

शानिवार को कोविड-19 में किए गए सराहनीय कार्य हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल व पुर्व महापौर समीक्षा गुप्ता द्वारा लॉकडाउन के प्रथम दिनांक से जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने हेतु गौरवशाली सामाजिक संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा, पत्रकारिता धर्म को निभाने के लिए सचिव गौरवशाली सामाजिक संस्था वासुदेव मिश्रा, समाजसेवी सह सचिव अधिवक्ता बरखा श्रीवास्तव, नीलम कुशवाह के अलावा अध्यापक एव समाजसेवियों एवं कई कोरोना वीर योद्धाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुन्ना लाल गोयल एवं पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version