मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला अभियोजन अधिकारी बुरहानपुर श्री कैलाशनाथ गौतम ने बताया गया कि इनवेस्टीगेशन एण्ड एक्जामिनेशन ऑफ द प्रापर्टी एण्ड विटनेस पर अभियोजन संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल के संचालक श्री पुरुषोत्तम शर्मा के द्वारा ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। यह समीक्षा बैठक करीब 2 घण्टे चली। म.प्र. के समस्त अभियोजन अधिकारियों के द्वारा प्रश्न किये गये। अभियोजन संचालक श्री शर्मा के द्वारा दिए गए संबोधन एवं मार्गदर्शन के साथ म.प्र. के समस्त अभियोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुये योगा एवं प्राणायाम करने के लिये निर्देश दिये गये। इस समीक्षा बैठक में श्री कैलाशनाथ गौतम जिला अभियोजन अधिकारी, श्री सुनील करील, सहा. जिला अभियोजन अधिकारी श्री रतनसिंह भंवर, सहा. जिला अभियोजन अधिकारी श्री अनिलसिंह बघेल एवं श्री भुरालाल बास्कले उपस्थित रहे उपस्थित रहे।
