अपहरण कर बालिका को उतारा मौत के घाट, गन्ने के खेत में मिला शव | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अपहरण कर बालिका को उतारा मौत के घाट, गन्ने के खेत में मिला शव | New India Times

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार से लापता तीन साल की बालिका की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। मृतक बालिका के सिर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अगवा कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। घटना की जानकारी मिलने पर खीरी एसपी सतेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए जहां एसपी ने घटनास्थल का मुआयना कर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

अपहरण कर बालिका को उतारा मौत के घाट, गन्ने के खेत में मिला शव | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार खीरी जनपद के सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन साल की बालिका बुधवार की सुबह घर के बाहर से खेलते-खेलते लापता हो गई थी। बालिका के लापता होने पर परिजन व गांव के लोग आस-पास उसकी तलाश कर रहे थे। गुरूवार की सुबह भी परिजनों ने बालिका की तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान परिवार और गांव के लोग मटहिया-नौबना रोड से करीब दो सौ मीटर पश्चिम निर्मल सिंह के खेत में पहुंचे तो मेड़ से दस मीटर अंदर बालिका का शव पड़ा मिल गया। शव मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर 2900 पीआरबी के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद सीओ प्रदीप वर्मा व एसओ प्रदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस ने मृतक बालिका के पिता राजेश की तहरीर पर गांव के ही लेखराम पर रंजिशन अगवा कर हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सत्येन्द्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। जहां एसपी ने मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके साथ ही एसपी सतेंद्र कुमार ने सिंगाही पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी किये जाने के निर्देश दिए हैं। खीरी पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पीएम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article