सफलता की कहानी: शासकीय योजना का लाभ लेकर बने आत्मनिर्भर एवं सफल उद्यमी | New India Times

मेहलका अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सफलता की कहानी: शासकीय योजना का लाभ लेकर बने आत्मनिर्भर एवं सफल उद्यमी | New India Times

पशुपालन विभाग बुरहानपुर के अधीन संचालित आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना के तहत ग्राम पीपलपानी तहसील खकनार ज़िला बुरहानपुर निवासी श्री विक्रम पिता श्री जोगेश्वर ने विभागीय योजना की मदद से स्वयं का डेयरी व्यवसाय स्थापित कर ना केवल अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं बल्कि एक सफल उद्यमी बन गए हैं।

श्री विक्रम ने बताया कि उक्त योजनान्तर्गत उन्होंने पशुपालन विभाग में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। उक्त योजना में परियोजना लागत 4 लाख 50 हजार रूपये है जिसमें विभाग द्वारा अनुदान राशि तथा बैंक द्वारा ऋण की सहायता से मैंने व्यवसाय स्थापित कर लिया है। योजनान्तर्गत सहायता से मेरे द्वारा 5 संकर मुर्रा भैसों का पालन किया जा रहा है, जिससे 40 से 50 लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन हो रहा है तथा पूर्व से ही मेरे पास 5 गाय है इससे 30 से 40 लीटर दुग्ध उत्पादन किया जा रहा है।
श्री विक्रम ने बताया कि आसपास के पशुपालकों से दुग्ध क्रय कर देड़तलाई में मॉ यशोदा दूध डेयरी स्थापित कर ली है। डेयरी में दूध, घी, दही, पनीर व छाछ आदि उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। श्री विक्रम बताते हैं कि डेयरी व्यवसाय से प्रतिदिन औसत आय 4 से 5 हजार रूपये होती है। जिसमें से बैंक की किश्त, पशुओं के लिए चारा एवं अन्य खर्चे निकालकर भी प्रतिदिन लगभग 1500/-रूपये का शुद्ध लाभ हो रहा है। इस प्रकार 40 से 45 हजार रूपये की आमदनी प्रतिमाह हो रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article