रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के किसानों की तकलीफ को देखते हुए किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी ने खड़े होकर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, थांदला विधायक वीर सिग भूरिया, पेटलावद विधायक वालसिंग मेडा, जोबट विधायक बहन कलावती भूरिया के साथ सरपंच पंच तड़वी पटेल सहीत सैकड़ो कांग्रेसियों ने जिले के किसानों के साथ राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा।

ज्ञापन का वाचन कांग्रेस के दबंग नेता डॉ विक्रांत भूरिया ने किया। सैकड़ों किसानों ने धरना स्थल को नारों से गूंजा दिया।

गर्मजोशी के साथ लगे ये नारे
जय जवान जय किसान, भूरिया जी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है, मामा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, इस तरह के नारे लगाये गये और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।
जिला कलेक्टर ने ज्ञापन लेने के बाद आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारी टीम और हम खेत -खेत खलियान -खलियान घूम रहे हैं आपकी मांगें पूरी की जाएंगी।
