एक हजार से अधिक मवेशियों की मौत हो गई है, कई लोगों के घर की छत छिन गई, महाकौशल में छिंदवाड़ा को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है: सांसद नकुल नाथ | New India Times

रहीम शेरानी, छिंदवाड़ा/भोपाल (मप्र), NIT:

एक हजार से अधिक मवेशियों की मौत हो गई है, कई लोगों के घर की छत छिन गई, महाकौशल में छिंदवाड़ा को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है: सांसद नकुल नाथ | New India Times

छिंदवाड़ा जिले में बाढ से हुए नुकसान का जायजा लेने सांसद नकुल नाथ मंगलवार को छिंदवाड़ा आए।
श्री नकुल नाथ ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि महाकौशल में सबसे ज्यादा नुकसान छिंदवाड़ा जिले में हुआ है। एक हजार से अधिक मवेशियों की मौत हो गई है। कई लोगों के घर की छत छिन गई है। इसे लेकर वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखेंगे और प्रभावितों को ज्यादा से ज्यादा सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।
नकुल नाथ ने हेलीकॉप्टर के जरिए चौरई, सौसर अमरवाड़ा का दौरा कर किसानों को हुए नुकसान का आकलन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version