रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पूर्व केंद्रीय मंत्री झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, युवा नेता डॉ विक्रांत भूरिया, थांदला विधायक वीर सिग भुरिया और कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी की सहमति से कांग्रेस के दबंग युवा नेता अरुण ओहारी को आईटी सेल थांदला विधानसभा अध्यक्ष पद से नवाजा गया है।
अरुण ओहारी के माध्यम से आईटी सेल के कार्यकर्ता की बैठक कि गई। आईटी सेल के पदाधिकारियों का गठन किया गया।

इस मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय विधायक वीर सिंग भूरिया, जिलाध्यक्ष कांग्रेस आईटी सेल हर्ष जैन, खुशाल बिलवाल, दिनेश पाटीदार, रोशन बारिया, राजा मानसिंह, सोहेल शेरानी, जानिसार सिशगर, तेलिया मचार, रादु वसुनिया, मानू दुबलिया भूरिया, महेश मचार, अनिल मचार, अतीक खान, शाहरुख खान, यूनुस पठान, मेहबूब खान, क्षेत्र के कांग्रेस आईटी सेल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
