मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की लंबी शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण करें: झाबुआ कलेक्टर | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की लंबी शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण करें: झाबुआ कलेक्टर | New India Times

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यह निर्देश कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सोमवार को यहां कलेक्टर कार्यालय सभागृह में समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। जिला कलेक्टर ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे जिले में उचित मूल्य की दुकाने बंद पाए जाने पर दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें इसके लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करें। कलेक्टर रोहित सिंह नगर में सड़कों की खराब स्थिति पर भी नाराजगी जाहिर की ओर मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि वे नगर तथा 10 किलोमीटर के क्षेत्र में खराब सड़कों को तत्काल दुरुस्त करें जिससे आम जनता को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। लापरवाही बरतने पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर रोहित सिंह ने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए किए गए कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और कार्य संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर मेघनगर, थांदला, रामा के नायब तहसीलदार को शोकज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article