ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश ने किया पार्क जीणोर्द्वार | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (मप्र), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश ने किया पार्क जीणोर्द्वार | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के द्वारा वृक्ष देवता की पूजा अर्चना करते हुए प्राकृतिक संरक्षण बचाने का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण कृष्णा बिहार बीएसए कॉलेज रोड मथुरा पर पार्क में किया गया।

संरक्षक अंतर्राष्ट्रीय भागवताचार्य डॉ मनोज शास्त्री ने कहा आज अपनी प्रगति के लिए युवाओं को जागरूक होना पड़ेगा, हर इंसान अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक पूर्व विधायक कुशल पाल ठाकुर ने कहा, यह अच्छी बात है आज के दिन एक खंडार पार्क को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश अपने प्रयासों से जीर्णोद्धार यमुना मिशन के साथ मिलकर कर रहे हैं। मथुरा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर जादौन ने कहा यह एक सुंदर प्रयास है इसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं और ऐसे ही अपनी प्रकृति को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। मनोनीत पार्षद अशोक शर्मा ने कहा आज बहुत अच्छी बात है आज के दिन पूरी टीम के द्वारा वृक्षारोपण के साथ पार्क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारा हमेशा से यही प्रयास है कि हम अपनी प्रकृति को बचाने के लिए काम कर रहे हैं और उसी प्रयास के अंतर्गत आज पार्क का सुंदरीकरण हमारे द्वारा किया जा रहा है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि अब प्रकृति बचाने के लिए भी महिलाओं को आगे बढ़कर काम करना चाहिए अगर हम इस पर काम नहीं करेंगे तो इसके गंभीर होंगे।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश ने किया पार्क जीणोर्द्वार | New India Times

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, राजकुमार तोमर, मुकेश शर्मा, राकेश कुमार सिंह उर्फ बंटी, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती अंजू अग्रवाल, श्रीमती सुनीता उपाध्याय, श्रीमती शिवानी चौधरी, श्रीमती सरोज गोला सत्यदेव शर्मा, हरबीर चौधरी, अर्जुन पंडित, हेमंत अग्रवाल, कुलदीप शास्त्री, नेत्रपाल गौतम, अनुपम गौतम, पंकज गुप्ता आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article