विगत दो-तीन दिन से लावारिस अवस्था में घूम रही वृद्ध महिला एवं लड़की को महाराजपुर पुलिस ने देवरी स्वास्थ्य केन्द्र में जांच कराकर भेजा लाचारी घरौंदा आश्रम सागर | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

विगत दो-तीन दिन से लावारिस अवस्था में घूम रही वृद्ध महिला एवं लड़की को महाराजपुर पुलिस ने देवरी स्वास्थ्य केन्द्र में जांच कराकर भेजा लाचारी घरौंदा आश्रम सागर | New India Times

सागर जिला के महाराजपुर थाना को शनिवार की रात्रि लगभग 11 बजे थाना के पास एक महिला जिसकी उम्र 65 वर्ष एवं एक लडकी जिसकी उम्र 22 वर्ष है लावारिस अवस्था मे घूमती हुई मिली जिसकी सूचना महाराजपुर पुलिस ने विशेष किशोर पुलिस इकाई को दी। उक्त वृद्ध महिला जो कि अपने घर का पता नहीं बता पा रही है जिसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक सागर को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आदेशित किया। पुलिस अधीक्षक सागर के आदेश पर शनिवार दोपहर को सागर विशेष किशोर पुलिस इकाई की टीम वृद्ध महिला एवं लडकी को लेने थाना महाराजपुर पहुंची जहाँ पर उक्त वृद्ध महिला एवं लडकी को बरामद कर पूछताछ की जो मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण नाम पता नहीं बता पा रही थी। पूछताछ के बाद देवरी स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद किशोर इकाई टीम अपने साथ ले गई। टीम में शामिल ज्योति तिवारी, सतीष तिवारी, मुकेश यादव, पीताम्बरी रितिक टीम सागर सुरक्षित लाचारी घरौंदा आश्रम में छोड़ दिया गया। सागर किशोर टीम ने बताया कि इनके परिवार की जानकारी जुटाकर घर भेजने के प्रयास किये जायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article