चलित जलाशय में श्री गणेश मूर्ति विसर्जन प्रारंभ, कलेक्टर एवं एसपी भी चलित जलाशय वाहनों का जायजा लेने कटोराताल पहुंचे, 30 वाहनों से किया जा रहा है गणेश मूर्ति विसर्जन | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

चलित जलाशय में श्री गणेश मूर्ति विसर्जन प्रारंभ, कलेक्टर एवं एसपी भी चलित जलाशय वाहनों का जायजा लेने कटोराताल पहुंचे, 30 वाहनों से किया जा रहा है गणेश मूर्ति विसर्जन | New India Times

भगवान श्री गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के लिए शनिवार को कटोराताल से चलित जलाशय के वाहन रवाना हुये। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी भी चलित जलाशयों का जायजा लेने कटोराताल पहुंचे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने चलित जलाशय से जुडे समाज सेवियों एवं विभागीय अधिकारियों से कहा कि चलित जलाशय जहां जहां भी पहुंचे वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य किया जाए। साथ ही सभी श्रद्धालु मास्क लगाकर गणेश मूर्तियों का विसर्जन करने आयें। चलित जलाशयों पर तैनात वॉलेंटियर व कर्मचारी भी मास्क लगायें और सेनेटाईजर साथ में रखें।
कटोराताल पर पं. अशोक शर्मा तूफान ने पूरे विधि विधान से चलित जलाशय में गंगाजल युक्त श्री गणेश मूर्तियों का विसर्जन कराया। मूर्तियों का विसर्जन वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन एवं कार्यक्रम के संयोजक एम.एल. अरोरा ने किया।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान, जिला शांति समिति, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के सहयोग से 30 वाहन नगर निगम के सहयोग से विभिन्न चौराहों पर लगाये गये हैं। एक सितम्बर को भी विसर्जन का कार्यक्रम किया जायेगा। कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सांघी ने भी कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने भी सेवादान किया। इस अवसर पर यासीन खान मंसूरी, गोपाल सिंह कुशवाह, टीएस सक्सेना, राकेश परिहार, एस.के. दास, अशोक गुप्ता, सुशील भाले, डॉ. संजय पांडे, श्रीमती शिवकुमारी क्षेत्री सहित अनेक स्वयं सेवक उपस्थित थे।
जिन प्रमुख चौराहों पर चलित जलाशय वाहनों की व्यवस्था की गई है, उनमें बारादरी चौराहा मुरार, सात नम्बर चौराहा मुरार, हजीरा चौराहा, गुडी गुढा का नाका, थाटीपुर चौराहा, किला गेट, कोटेश्वर मंदिर, चार शहर का नाका सहित शहर के 30 प्रमुख चौराहे शामिल हैं। एक सितम्बर को दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलित वाहन के माध्यम से गणेश मूर्ति विसर्जन किया जायेगा।
कार्यक्रम में एडीएम किशोर कान्याल, एएसपी सत्येन्द्र तोमर, सीएसपी मुनीष राजौरिया, नगर निगम के उपायुक्त एपीएस भदौरिया, क्षेत्रीय अधिकारी, नगर निरीक्षक कंपू के.एन. त्रिपाठी सहित अनेक अधिकारी भी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article