कोरोना महामारी की दृष्टिगत मोहर्रम पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने किया गश्त | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

कोरोना महामारी की दृष्टिगत मोहर्रम पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने किया गश्त | New India Times

कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस के साथ आरएएफ और पीएसी के जवानों को भी शहर में तैनात किया गया है। इसके अलावा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है वहीं कोरोना काल में मोहर्रम पर सार्वजनिक आयोजन ताजिए व पंखे के जुलूस पर पूर्ण रोक लगा दी गई है । कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर थाना सिविल लाइन पुलिस के थाना प्रभारी नवल मारवाहा ने गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर थाना सिविल लाइन के चक्कर की मिलक में चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार व दरोगा मतीन अहमद एवं भारी पुलिस बल के साथ गश्त किया और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शांतिपूर्वक त्यौहार मनाए जाने को लेकर लोगो से अपील भी की साथ ही कोरोना के चलते लोगो से मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने को कहा।

By nit

Exit mobile version