विधायक आरिफ मसूद ने सभी के बिजली बिल माफ करने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

विधायक आरिफ मसूद ने सभी के बिजली बिल माफ करने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र | New India Times

विधायक आरिफ मसूद ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान को एक पत्र लिखकर कहा है कि आपके द्वारा जो आंकड़ों का खेल किया गया है 6 अगस्त तक केवल स्थगित किया गया है इससे बिजली उपभोक्तओं के बिल माफ नहीं किए हैं केवल आपने स्थगित किया है। आपके द्वारा कोरोना वायरस जनहित महामारी में घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाने वाली राहत में आपके द्वारा जारी वक्तव्य एवं शासन के पत्र में घोषणां की गई हैं कि 1 किलोवाट तक के संयोजित भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं को आगामी सितम्बर एवं अक्टूबर 2020 में मात्र उनकी वर्तमान मासिक खपत के आधार पर विद्युत देयक जारी किये जाने संबंधि पूर्व बकाया एवं सरचार्ज राशि समावेश न किया जाने के संबंध में आस्थगित बकाया राशि को किया गया है। आरिफ मसूद ने आगे कहा कि 1 किलोवाट के कनेक्शन का बिल अगस्त तक स्थगित करने का मतलब यह है कि 90 प्रतिशत लोगों को इसका लाभ लेने से वंचित किया है क्योंकि सिर्फ एक बत्ती कनेक्शन वाला उपभोक्ता होता है उसके पास 1 किलोवाट कनेक्शन होता है उसके अलावा सारे उपभोक्ता 1 किलोवाट से अधिक के ही होते हैं। विधायक आरिफ मसूद ने अपने पत्र में कहा है कि आपके द्वारा बिल स्थगित किये गए हैं ना कि माफ किये गए हैं इसमें आपके द्वारा केवल शब्दों का खेल खेला गया है 6 अगस्त तक केवल स्थगित कर दिये गए हैं और सितम्बर का ही बिल लिया जाएगा स्थगित का मतलब यह है कि अभी उक्त राशि को उपभोक्ता से वसूला नहीं जाएगा बाद में उपभोक्ता से पूरी राशि वसूली जाएगी। विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि जबकि काॅगे्रस सरकार मंे पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने 100 रूपये पर 100 यूनिट तक बिजली सभी उपभोक्ताओं के लिए किया गया था जिसमें सभी वर्गाें का ध्यान रखा गया था लेकिन आपकी सरकार द्वारा इस योजना को बैठते ही निरस्त कर दिया गया। इस योजना को दोबारा चालू किया जाए जिससे की उपभोक्ताओं को लाभ हो। विधायक आरिफ मसूद ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से माॅग की है कि मार्च माह से अगस्त माह तक के सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिल पूरे माफ किये जाएं क्योंकि लाॅकडाउन के समय सभी लोग आर्थिकरूप से परेशान रहे हैं छोटे-छोटे कारोबारी जिनकी दुकानें एवं कारोबार और फेक्ट्रीयां बंद रहीं ऐसे उपभोक्ताओं के सभी बिजली के बिल माफ किये जाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article