जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा ने मीरा सहभागिनी आश्रय सदन में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन | New India Times

साबिर खान/विनोद दीक्षित, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा ने मीरा सहभागिनी आश्रय सदन में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन | New India Times

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा के सहयोग से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा ने मीरा सहभागिनी आश्रय सदन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती दीक्षाश्री ने अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। उपरोक्त कार्यक्रम में अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। श्रीमती दीक्षाश्री ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी कानून की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा अंबर राणा अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिविजन में महिलाओं को दंड प्रक्रिया संहिता में जमानत तथा पुलिस हिरासत की जानकारी दी। अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन सारांश शर्मा ने श्रम कानून की जानकारी दी, अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रिंस जिंदल ने संविधान के बारे में बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा द्वारा संचालित मध्यस्थता केंद्र की सदस्य प्रतिभा शर्मा ने संचालन करते हुए महिलाओं को पेंशन राशन संपत्ति में क्या अधिकार हैं तथा उनको कैसे प्राप्त किया जा सकता है की जानकारी दी तहसीलदार नीरज शर्मा ने दाखिल खारिज व एकमुश्त बेटी के विवाह की राशि के बारे में अवगत कराया। एडवोकेट अनीता चावला ने नालसा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों की जानकारी दी। पियूष पुरोहित, गजेंद्र सिंह, देवकीनंदन शर्मा आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article