उफनते नाले को पार करते समय मोटरसाइकिल समेत नाले में बहे युवक को परवलिया पुलिस ने सकुशल बचाया | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान,भोपाल (मप्र), NIT:

उफनते नाले को पार करते समय मोटरसाइकिल समेत नाले में बहे युवक को परवलिया पुलिस ने सकुशल बचाया | New India Times

उफनते नाले को पार करते समय मोटरसाइकिल समेत नाले में बहने वाले युवक को परवलिया पुलिस ने सकुशल बचाने में सफलता प्राप्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार परवलिया पुलिस को आज दोपहर सूचना प्राप्त हुई कि शांति एनक्लेव स्टार सिटी के पास एक मोटरसाइकिल सवार तेज बहाव के कारण नाले में बह गया है, उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में डायल 100 वाहन में प्रधान आरक्षक राजु, प्रधान आरक्षक विनय दांगी, प्रधान आरक्षक रामसनेही सिंह को मौके भेजा गया एवं थाना प्रभारी मय स्टॉफ के मौके पर पहुँचे एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना स्टॉफ द्वारा नाले में उतरकर तेज बहाव के विपरीत युवक को रस्सी की मदद से रेस्क्यू किया एवं युवक की सकुशल जान बचाई।

युवक का नाम पता पूछने पर राहुल बघेल पिता पुरुषोत्तम बघेल उम्र 23 साल निवासी 6 शांति एनक्लेव चंदू खेड़ी का रहना बताया, जो नाला पार करते समय तेज बहाव के कारण मोटरसाइकिल समेत बह जाना बताया, जिसकी मोटरसाइकिल एमपी 04 NT 9094 को भी थाने स्टाफ की मदद से बाहर निकाल दिया गया एवं जल स्तर कम होने के बाद यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ कराया गया।

तत्परतापूर्वक विवेकपूर्ण कार्यवाही कर युवक की जान बचाने वाली टीम में थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजू, प्रधान आरक्षक, विनय दांगी, प्रधान आरक्षक रामसनेही सिंह, आरक्षक रंजीत, आरक्षक बलराम, आरक्षक गिरीश राठौर, आरक्षक सुशील एवं FRV पायलट राजवीर मीणा का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version