अलिराजपुर शहर में खुला पहला सुपरमार्केट, अतिथियों ने रिबन काट कर किया शुभारम्भ | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलिराजपुर शहर में खुला पहला सुपरमार्केट, अतिथियों ने रिबन काट कर किया शुभारम्भ | New India Times

विधायक मुकेश पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, पूर्व विधायक माधुसिंह डावर जोबट, पूर्व विधायक मुक़ामसिंह किराड़े, माॅल के डायरेक्टर के0 एस0 आलावा, आकास के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष डी0 एस0 चौहान, पोरलाल खरते, डॉ0 गोविंद मुझालदा एवं छतरसिंह भगत ने रिबन काटकर मुलनिवा प्रोडक्ट लिमिटेड शाखा अलीराजपुर सुपर मार्केट का शुभारम्भ किया।

मुलनिवा प्रोडक्ट लिमिटेड अलीराजपुर जिले के लिये एक नई सौगात लेकर आया है। यहाँ एक ही छत के नीच संपूर्ण आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेगी। शहर के लोगों के लिए यह सौगात मिली है कि अब जिले के साथियों को किसी सामग्री क्रय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की आवश्यक सामग्री मिलेगी, जिससे लोगों का समय भी बचेगा और उत्कृष्ट समाग्री भी उपलब्ध होगी। सभी शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी अतिथियों का कम्पनी के डायरेक्टर श्री के.एस. अलावा के द्वारा आभार वक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article