जफर खान, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

धारणी के ग्रामीण क्षेत्र के दबका गांव में दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई जिसकी जानकारी मिलने पर मौका ए वारदात पर पुलिस पाटिल कमल सिंह वाघमारे व धारणी पुलिस पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर धारणी रुग्णालय में शव विच्छेदन के लिए भेज दिया गया। आज धारणी के आमदर राजकुमार पटेल ने दोनों शव को दाबका में उनके परिवार के सुपुर्द किया। यह देखकर दाबका की जनता राजकुमार पटेल की काफी सराहना कर रही है साथ ही ऐसा आमदार जो दिन-रात जनता की सेवा में लगे हुए हैं ऐसे पुलिस पाटिल जो बारिश पानी धूप हो हर समय जनता के साथ खेडे रहे के आभारी हैं। आमदार राजकुमार पटेल ने पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया है।
