वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

खीरी टाउन सरकार की महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा की मंशा को परवान देते हुए आज कस्बा खीरी में एक सघन एन्टी रोमियो अभियान चलाया गया। टीम में चौकी प्रभारी कौशल किशोर, पुरुष कांस्टेबल राजकुमार यादव, महिला कांस्टेबल प्रियंका ज्योति सिंह, महिला कांस्टेबल रचना यादव महिला कांस्टेबल वर्षा यादव समूचे कस्बे की गली कूचों में भ्रमण कर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

टोली बनाकर घूम रहे तथा नुक्कड़ों पर बैठे नवयुवकों को न केवल समझाया बल्कि अनावश्यक घूमने व जमावड़ा न लगाने भी हिदायत दी ।सडको पर तेज गति से वाहन चलाने तथा तेज धवनि वाले हार्न वाले वाहन चालको को भी रोक रोक कर कडी चेतावनी दी ।अभियान के दौरान नागरिको से व महिलाओ से बात चीत भी की ।एन्टी रोमियो अभियान के रूप मे पुलिस के जनता के प्रति मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध ने संभ्रांत लोगो के चेहरो पर खुशी जगाई है पुलिस का जनता के प्रति यह मैत्रीपूर्ण रवैया सुरक्षा और न्याय के प्रति आशावादी कदम माना जा रहा है । बहरहाल खीरी चौकी प्रभारी की पैनी नजर की समूचे शहर मे सराहना हो रही है।
