लखनऊ में सपा नेताओं पर लाठी चार्ज से आक्रोशित सपाइयों ने दिया धरना | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लखनऊ में सपा नेताओं पर लाठी चार्ज से आक्रोशित सपाइयों ने दिया धरना | New India Times

लखनऊ में NEET/JEE परीक्षा को लेकर सपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज से आक्रोशित तमाम सपाई युवजन सभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो0 शोएब अंसारी के नेतृत्व में सदर चौराहे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

मो0 शोएब अंसारी के नेतृत्व में युवा सपा नेताओं ने सदर चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार को छात्र विरोधी बताया। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला अनिल यादव मय पुलिस बल के साथ  पहुंचे। जहां पुलिस और सपाइयों में काफी नोक-झोंक हुई जिससे सपाइयों को  गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया और शाम को सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। धरने में देव आदेश गुप्ता, प्रवीण कश्यप, पंकज लाला, शिवम गुप्ता, सन्तोष भारती, विवेक राजपूत, मोनू अहमद, आकाश कुमार, रजत गुप्ता सहित तमाम युवा सपाई मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version