मौ नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को एक और मिला डॉक्टर, शहर वासियों में खुशी की लहर | New India Times

आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT; ​

मौ नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को एक और मिला डॉक्टर, शहर वासियों में खुशी की लहर | New India Times

  • NIT की ख़बर का असर

 विगत 8 मई को मौ शहर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में चिकत्सकों की कमी और असुविधाओं को लेकर एक न्यूज प्रकाशित की गई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ केंद मौ में एक और डॉक्टर की नियुक्ति की गई है। जिससे नगर वावासियोंमें खुशी की लहर दौड गई है।

“सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में असुविधाओं व डाक्टरों की कमी से मरीज परेशान”

May 8, 2017

आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT; ​

मौ नगर में संचालित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की बड़ी विडंबना यह है कि यहां पर 6 डाक्टरों के पोस्ट हैं लेकिन केवल दो ही डाक्टर पोस्टेड हैं। स्टाफ की कमी से झूझते इस स्वास्थ केंद में चार माह पूर्व हुई डिलेवरी एवं टी टी आपरेशन हुए थे। डिलेवरी एवं आपरेशन की सरकार द्वारा मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिये भटक रहीं रेखा देवी पत्नी राकेश वार्ड 8 मौ, पिंकी यादव पत्नी दीपक, विमलादेवीपत्नी अनार सिंह, परवीन पत्नी सानु वार्ड 11 ने प्रोत्साहन की मिलने वाली राशि की आशा ही छोड़ दी है। उनका कहना है कि अस्पताल के चक्कर काट काट कर वह परेशान हो गई हैं। प्रभारी डॉ राहुल भदौरिया ने बताया है कि हितग्राहियों को शीघ्र राशि उपलव्ध कराई जायेगी। उधर कांग्रेस नेता एवं मौ कृषि उपज मण्डी के उपाध्यक्ष राजीव कौशिक ने कहा है कि मौ शा.स्वास्थ केंद्र की यह दुर्दशा हो रही है जबकि क्षेत्रीय मंत्री यहां मौजूद हैं।क्षेत्रीय मंत्री के होते हुये भी स्वास्थ केंद्र में चिकत्सकों के पद नहीं भरे जा सके हैं,  चार पद खाली हैं। मौ वासियों को स्वास्थ सेवाओं का लाभ ठीक से नहीं मिलता है। महिला चिकत्सक न होने से महिलाएं स्वास्थ सेवाओं के लाभ से वंचित हैं। भाजपा सरकार के वादे खोखलेे साबित हो रहे हैं।

    NIT के न्यूज प्रकाशित करने और लम्बे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर गौरव भटनागर की नियुक्ति की गई है, जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड गई है।

    इस स्वास्थ केंद में डाक्टरों की नियुक्ति के लिए लंबे समय से मांग करने समाज सेवकों और कांग्रेस नेता राजीव कौशिक की मेहनत रंग लाई है। नगर वासियों ने शासन प्रशासन के साथ इनका आभार व्यक्त किया है।

    By nit

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Exit mobile version