नेपानगर उप निर्वाचन-2020: चुनाव के संबंध में स्वीप पार्टनर्स समन्वय बैठक आयोजित | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेपानगर उप निर्वाचन-2020: चुनाव के संबंध में स्वीप पार्टनर्स समन्वय बैठक आयोजित | New India Times

आज जिला पंचायत सभागृह में नेपानगर उप निर्वाचन- 2020 मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत समस्त स्वीप पार्टनर्स की बैठक जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एल.मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता के लिए आपस में समन्वय एवं कार्य दायित्व निर्धारण हेतु आहूत की गई। बैठक में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारियों सहित स्वीप के समस्त पार्टनर्स उपस्थित रहे। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वीप) महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुमन कुमार पिल्लई ने मतदाता जागरूकता अभियान के समस्त पार्टनर्स को अभियान के अंतर्गत सौंपे गये कार्यो के बारे में जानकारी दी। जिला पंचायत सीईओ श्री के.एल.मीणा के निर्देशानुसार स्वीप पार्टनर्स जागरूकता अभियान में समन्वय स्थापित कर अपने-अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version