मुख्यमंत्री के निर्देशों का जिले में हो पालन, कालाबाजारियों पर दर्ज हो प्रकरण: सुरेंद्र चौधरी | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री के निर्देशों का जिले में हो पालन, कालाबाजारियों पर दर्ज हो प्रकरण: सुरेंद्र चौधरी | New India Times

नियम निर्देशों को धता बताकर गरीबों को वितरित होने वाले हजारों क्विंटल राशन की विभागीय अमलें व राशन दुकानदारों की सांठगांठ से की गई कालाबाजारी के खिलाफ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा हाल ही में जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए सागर जिले में कालाबाजारियों पर प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्यवाही किये जाने को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी ने सागर जिले के कलेक्टर श्री दीपक सिंह को पत्र लिखा है। पूर्व मन्त्री श्री चौधरी ने कलेक्टर सागर को लिखे पत्र में कहा है कि सागर जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत पात्र परिवारों को वितरण हेतु माह अप्रैल, मई, जून 2020 में हजारों क्विंटल गेहूं,चावल, दाल का आवंटन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरण हेतु जारी किया गया था एवं आवंटित सामग्री पी.ओ.एस मशीन के माध्यम से ही वितरण करने के निर्देश दिए गए थे किंतु सागर नगर व राजस्व अनुभाग सागर सहित जिले की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेताओं ने  पी.ओ.एस मशीन में प्राप्त खाद्यान्न के स्टॉक को डी.एस.ओ के अधिकृत अधिकारियों की सांठगांठ  से कम कर शासकीय आदेश निर्देशों की खुली अवहेलना की गई है। उन्होंने कहा  सागर नगर व ग्रामीण क्षेत्र सहित जिले के  विभिन्न ब्लॉको की राशन दुकानों के विक्रेताओं द्वारा पी.ओ.एस मशीन के स्थान पर हितग्राहियों को वितरण पंजी ( ऑफ लाइन ) के माध्यम से खाद्यान्न वितरण करने के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जीवाड़ा किया गया है। तथा समय-समय पर खाद्यान्न उठाव, वितरण व निगरानी के लिए शासन द्वारा जारी दिशा / निर्देश की अवहेलना की गई है।श्री चौधरी ने कहा कि  शासन स्तर पर की गई शिकायत उपरांत संचानालय खाद्य विभाग द्वारा दिए निर्देशानुसार जिला स्तर पर गठित जांच समिति में आरोपी अमले को ही जांच सौंप दी गई है। प्रशासन की दोषपूर्ण कार्यवाही का लाभ उठाकर जांच की कछुआ चाल के चलते भ्रष्टाचारियों के बच निकलने का अंदेशा है।उन्होंने पत्र में माँग की कालाबाजारी करने के दोषियों पर प्रकरण दर्ज कर  तय समय सीमा निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्यवाही की जावे अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version