यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के नेतृत्व में धौलपुर पुलिस पूरी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य कर रही है। धौलपुर पुलिसकर्मियों की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा का एक और उदाहरण कल दिनांक 25.08.2020 को देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि कल बाडी रोड पर चन्द्रभान सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कोतवाली के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान कानि. अशोक कुमार की सूझबूझ, सतर्कता एवं अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से कार्यवाही करते हुए एक पिकअप गाडी नम्बर RJ 34 जी 0952 के चालक विशेष सिंह पुत्र श्रीधर जाति गुर्जर निवासी कन्दरौली थाना महावीर जी जिला करौली के कब्जे से पिक अप में भरे अवैध देशी शराब के 190 कार्टूनों को जप्त कर एस्कार्ट्स कर रही एक क्रेटा गाडी RJ 11 सीबी 1051 को भी दौरान कार्यवाही जप्त कर चालक नीतू कुमार पुत्र अचल सिंह जाति गुर्जर निवासी घंटाघर रोड थाना कोतवाली जिला धौलपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग संख्या 373/2020 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में दर्ज कर अनुसंधान जारी है। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने आज दिनांक 26.08.2020 को कानि. अशोक कुमार उसकी कर्तव्यनिष्ठा, सजगता और मेहनत को देखते हुए उसके उत्साहवर्धन एवं हौंसला अफजाई के लिए कार्यालय में बुलाकर 2100 रुपये के पारितोषिक से पुरस्कृत किया है। इसके साथ ही थानाधिकारी थाना कोतवाली चन्द्रभान सिंह पुलिस निरीक्षक, नर सिंह सहायक उप निरीक्षक, हैड कानि. अरुण कुमार, कानि. जयपाल, कानि. मनीष, कानि. सुकेश, कानि. राजवीर व कानि. चालक पुरुषोत्तम को भी 500-500 रुपये बतौर पारितोषिक मय प्रशंसा पत्र दिए गये है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत सभी पुलिसकर्मियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका कार्य जिले के अन्य पुलिसकर्मियों के लिए अनुकरणीय है, पुलिसकर्मियों को सदैव सजग रहना चाहिए। इस अवसर पर वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर देवीसहाय मीणा, वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी बाबूलाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
