साबिर खान/रहीम शेरानी, रायगढ़/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड में एक पांच मंजिला इमारत के गिरने से कई लोग घायल हो गये हैं और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। बचाव व राहत कार्य जारी है।
वहीं इस घटना पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अदिति एस तटकरे ने मीडिया को बताया कि रायगढ़ जिले के महाड में एक 5 मंजिला इमारत की 3 मंजिलें ढह गई है, वहां 200 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है, फिल्हाल 15 लोगों को बचाया गया है। ये घटना रायगढ़ काजलपुरा इलाके की बताई जा रही है. फिल्हाल रहात और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। खबरों के अनुसार राहत और बचाव के लिए 4 से 5 और टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। बताया जा रहा है कि इस इमारत में 50 परिवार रहते थे, ये इमारत 10 साल पुरानी बताई जा रही है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही मुंबई के अलावा पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़ और कोंकण रीजन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।
इमारत गिरने की सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थिति की जानकारी ली। सीएम उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने महाड में इमारत ढहने के बारे में जानकारी लेने के लिए विधायक भारत गोगावले और वहां की कलेक्टर निधि चौधरी से बात की। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया है कि तेजी से बचाव और राहत कार्यों के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
वहीं रायगढ़ की डीएम ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रायगढ़ के महाड में बिल्डिंग गिरी, 5 मंजिला इमारत अचानक गिरी, 50 लोगों के मलबे में दबने की आशंका, पुलिस ने 30 लोगों को सकुशल निकाला, पुणे से 3 एनडीआरएफ टीमें रवाना हुईं, मौके पर रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना हुईं, बिल्डिंग में करीब 40 फ्लैट थे।
