मुरादाबाद जिला अस्पताल के फर्श पर पड़ी बीमार बुजुर्ग महिला की सुध लेने वाला कोई नहीं, बुजुर्ग महिला को इस तरह देख सेवा करने पहुंचे समाजसेवी अनुपेंद्र | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद जिला अस्पताल के फर्श पर पड़ी बीमार बुजुर्ग महिला की सुध लेने वाला कोई नहीं, बुजुर्ग महिला को इस तरह देख सेवा करने पहुंचे समाजसेवी अनुपेंद्र | New India Times

मुरादाबाद का जिला अस्पताल वैसे तो मरीजों के साथ देखभाल व इलाज के लाख दावे करता है लेकिन जिला अस्पताल के सारे दावे बुजुर्ग महिला को इस तरह फर्श पर पड़े होने से सिरे से खारिज होते दिखाई दे रहे हैं। किस तरह से एक बुजुर्ग बीमार महिला को ज़िला अस्पताल में बेड होते हुए भी फर्श पर लेटना पड़ रहा है, वहीं अचानक जिला अस्पताल पहुंचे समाजसेवी अनुपेंद्र की नजर फर्श पर पड़ी बेसहारा बेसुध बुजुर्ग महिला पर पड़ी तो उनसे रहा नहीं गया, जानकारी करने पर पता चला कि कुछ दिन पहले बुजुर्ग महिला सड़क किनारे पड़ी थी उन्हें जिला अस्पताल में कुछ लोगों द्वारा भर्ती कराया गया था लेकिन जिला अस्पताल की ओर से बुजुर्ग महिला की कोई सुध नहीं ली गई। समाजसेवी अनुपेंद्र ने बुजुर्ग महिला को इस हालत में देखा तो उनसे रहा नहीं गया और कोरोना महामारी की परवाह न करते हुए उन्होंने खाने-पीने की व जरूरत के सारे सामान भी मुहैया कराए व जिला अस्पताल प्रशासन से बात करके बुजुर्ग महिला को उचित उपचार देने के लिए भी आश्वास किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version