संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

रविवार की शाम को गांधी रोड पर राह चलते वृद्ध ने गौरवशाली सामाजिक संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा, सचिव वासुदेव मिश्रा, वार्ड अध्यक्ष नीलम कुशवाह को हाथ देकर रोका एवं कहा कि मैं दिन भर से भूखा हूं अगर कुछ खाने का सामान हो तो दे दीजिए।

संस्था की अध्यक्ष शिल्पा डोगरा ने मानवता दिखाते हुए तत्काल वृद्ध बाबा की खाने की व्यवस्था कर उसे भोजन कराया। चेहरे पर मास्क ना होने पर बाबा को एक मास्क पहनने के लिए दिया गया। संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा ने कहा कि संस्था का सदैव उद्देश्य रहा है कि जरूरतमंदों की हर संभव मदद किसी भी रूप में करना।

संस्था के सचिव वासुदेव मिश्रा ने रविवार को जलविहार क्षेत्र में मीटिंग आयोजित कराई जिसमें संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा की अध्यक्षता में 5 सितंबर को रिटायर्ड शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसकी रूपरेखा तय की गई। जिसमें संस्था के संरक्षक इंजीनियर विजय शर्मा ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तय कराई। जिसमें उपस्थित वार्ड अध्यक्ष माया पटेरिया एवं वार्ड अध्यक्ष नीलम कुशवाह ने संस्था की अन्य गतिविधियों पर अपनी राय दी। संस्था परिवार ने प्रतिदिन की भांति अचलेश्वर मंदिर स्थित बाबा जी, फुटपाथ पर रहने वाली महिला, रेलवे स्टेशन के पास मानसिंह चौराहा फुटपाथ पर परिवार को राशन सामग्री वितरित की। संस्था के सचिव वासुदेव मिश्रा ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
