सरकारी डाक्टर पर ड्यूटी के दौरान गैर हाजिर रहने व इलाज के लिए 12 हजार रुपए लेने का आरोप | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​सरकारी डाक्टर पर ड्यूटी के दौरान गैर हाजिर रहने व इलाज के लिए 12 हजार रुपए लेने का आरोप | New India Timesसिवनी जिला के लखनादौन के सरकारी अस्पताल में बारह हजार रूपये लेकर प्रसव करने और अपनी आकस्मिक ड्यूटी के दिन पूरा दिन गायब रहने का आरोप एक सरकारी महिला डॉक्टर पर लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनादौन क्षेत्र में गुजर खमरिया निवासी रोहनी (50) पिता हुकम सिंह ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि 30 अप्रैल को जब वे लखनादौन अस्पताल पहुंची तब उन्हें पता चला कि अस्पताल में डॉ.वीथि जैन की ड्यूटी थी लेकिन वह डयूटी पर मौजूद नहीं थीं। स्टॉफ नर्स ने उन्हें मशविरा दिया कि डॉ.वीथि जैन घर पर हैं, उन्हें घर से बुला लाने की बात स्टॉफ नर्स के द्वारा रोहनी सिंह से कही गयी। जब वे डॉ.वीथि जैन के निवास पर पहुंचे और चिकित्सक को उनके द्वारा पूर्व की जांच पर्चियां दिखायी तो डॉ.जैन के द्वारा उनसे बारह हजार रूपये जमा कराने की बात कही गयी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जब डॉक्टर को बारह हजार रूपये दिये गये तो चिकित्सक ने उनसे इस बात का जिक्र किसी से भी न करने की बात कही।

अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि जब बाद में अस्पताल में डॉ.सोलंकी के द्वारा उन्हें बताया गया कि उनकी पुत्री को मृत बच्चा हुआ है। ऐसी स्थिति में इस मामले में उनके द्वारा डॉ.वीथि जैन से बात की गयी तो डॉ.वीथि जैन ने पहले तो उनसे हुज्जत की और बाद में इसकी शिकायत पुलिस में करने की धमकी दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version